Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आतंकियों की गोली का शिकार बने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट
badgam, Kashmiri Pandit, Rahul Bhatt , terrorists

बडगाम। बडगाम जिले के चडूरा इलाके में गुरुवार देर शाम आतंकियों ने तहसील कार्यालय में घुसकर जिस कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी, शुक्रवार सुबह बनतलाब जम्मू में उसका अंतिम संस्कार किया गया गया। इस मौके पर जम्मू के डीपीपी मुकेश सिंह, डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार तथा डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

गुरुवार देर शाम दो आतंकियों ने अचानक तहसील कार्यालय में घुसकर वहां काम कर रहे राहुल भट्ट पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। वारदात के बाद मची अफरातफरी में आतंकी मौके से फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल राहुल को तुरंत उनके सहयोगियों ने महाराजा हरि सिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान राहुल भट्ट ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद सभी विस्थापित कॉलोनियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बडगाम के शेखपोरा के साथ ही अनंतनाग और उत्तरी कश्मीर में रह रहे कर्मचारियों की कॉलोनी के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

वहीं, कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की हो रही निर्मम हत्या को लेकर जम्मू के लोगों में काफी रोष है। सामाजिक व राजनीतिक संगठन सहित आम जनता भी सड़कों पर निकल कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जता रहे हैं।

ज्ञात रहे कि राहुल भट्ट 09 सितंबर 2020 को तहसील कार्यालय में क्लर्क के तौर पर नियुक्त हुए थे। वे शेखपोरा विस्थापित कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। राहुल भट्ट मूल रूप से बडगाम जिले के वीरवाह इलाके के संग्रामपोरा के रहने वाले थे।

MadhyaBharat 13 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.