Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आजादी की लड़ाई में खादी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाईः नड्डा
new delhi, Khadi played , Nadda

नई दिल्ली । महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में खादी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। महात्मा गांधी ने हमेशा खादी को अपनाया और इसके जरिए देशवासियों को आजादी के लिए एकजुट किया, इसलिए खादी बहुत महत्वपूर्ण रही है। इसने देशवासियों के स्वावलंबन और एकजुटता को साकार किया है।

 

 

 

बुधवार को जेपीनड्डा ने कनॉट प्लेस स्थित खादी स्टोर से वस्त्र खरीदे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में नड्डा ने कहा कि आजादी के बाद खादी लंबे समय तक उपेक्षित रही लेकिन 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आए तो उन्होंने दो चीजों पर जोर दिया। पहला'वोकल फॉर लोकल' और दूसरा 'खादी फॉर नेशन, फैशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन'। इसी तरह खादी की बिक्री और रोजगार बढ़ाने के लिए भी पिछले दशक में काफी काम किया गया है।

 

 

 

नड्डा ने कहा कि खादी फॉर नेशन- फॉर फैशन- फॉर ट्रांसफॉर्मेशन' को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ खादी के विक्रय और उपयोग में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इस क्षेत्र में लोगों की आजीविका को संबल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर अत्यधिक संख्या में खादी को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें।

 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर खादी भंडार में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

MadhyaBharat 2 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.