Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अरावली एक्सप्रेस का सामान्य कोच पटरी से उतरा
ajmer, General coach , Aravali Express derailed

अजमेर। अजमेर रेल मण्डल के खरबा-मांगलियावास रेल स्टेशनों के मध्य गुरुवार को दोपहर 1:15 बजे गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर अरावली एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी का एक कोच (डी-4) पटरी से उतर गया, लेकिन इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अरावली एक्सप्रेस को 2 बजकर 59 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। मौके पर अजमेर उत्तर-पश्चिम रेलवे के मण्डल रेल प्रबंधक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक चौहान ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गई और पटरी से उतरे डिब्बे को पुनः पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। ढाई बजे के आस-पास कोच को पटरी पर चढ़ा दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई जनहानि अथवा माल हानि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित है। रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किया है। प्रथम दृष्टया किसी बड़े जानवर के ट्रेन से टकराकर कोच पटरी से उतरने की आशंका है। फिर भी संबंधित विभाग घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

MadhyaBharat 16 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.