Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
योगी आदित्यनाथ ने कहा प्राकृतिक रूप से धनी झारखंड भौतिक रूप से पिछड़ रह गया
sahibganj, Yogi Adityanath ,naturally rich Jharkhand

साहिबगंज । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक रूप से धनी झारखंड भौतिक रूप से पिछड़ रह गया। क्योंकि, यहां की जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने इसे विकास से वंचित रखा गया।  

 

योगी सोमवार को राजमहल विधानसभा सीट के प्रत्याशी अनंत ओझा के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के राजमहल, पाकुड़ जैसे कई इलाकों में जेएमएम और कांग्रेस के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठियों का गढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार में किसी घुसपैठिए के लिए कोई जगह नहीं। मैं आपसे एक ही बात कहने आया हूं कि जैसे यूपी में डबल इंजन के सरकार में कोई घुसपैठिया नहीं है, न कोई गोहत्या कर सकता है, न कोई बेटी की इज्जत पर हाथ डाल सकता है। इसी तरह झारखंड में भी हो सकता है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। ना कि कांग्रेस और जेएमएम की सरकार।

 

योगी ने ने कहा कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हो चुका है और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होने वाला है। इसके परिणाम 23 नवंबर को आने वाले हैं। अबतक के रुझान बताते हैं कि इस बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन दो तिहाई से अधिक सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इसके बाद सबसे पहले एनडीए की सरकार 21 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर देने का काम करेगी। साथ ही गोगो दीदी योजना के अंतर्गत माताओं और बहनों को प्रति माह 2100 रुपये और ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके नौजवानों को सरकार हर माह 2000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देगी। युवा वर्ग को झारखंड के अंदर ही डेढ़ लाख सरकारी नौकरी देने का कार्य किया जाएगा। झारखंड में गोहत्या बंद होगी और बेटियों को सुरक्षा मिलेगी।

 

योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास, समृद्धि और सुशासन है। वहां कोई समस्या और अराजकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण और माता शबरी के नाम पर अयोध्या के भोजनालय का नामकरण किया जाना डबल इंजन की सरकार के कारण ही हुआ। देश तब गुलाम हुआ था जब हिंदु बंटा था। इसलिए एक रहेंगे और सेफ रहेंगे। इसी संकल्प के साथ हमें काम करना है। साथ ही कहा कि जाति के नाम पर बांटने वाले नेता समाज के दुश्मन हैं। इसलिए विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए राजमहल सीट से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

 

MadhyaBharat 18 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.