Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
‘चीयर4भारत’ हैशटैग से करें पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित: प्रधानमंत्री
new delhi, Encourage players ,Prime Minister

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पेरिस ओलंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को शुभकामनायें दी। तीन महीने के अंतरराल के बाद ‘मन की बात’ के 111वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीतेंगे।

 

उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में अपने प्रदर्शन से खिलाड़ियों ने हर भारतीय का दिल जीत लिया। इसके बाद से ही खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक की तैयारियां कर रहे हैं। पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल इस बार अधिक खेलों में भाग ले रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने लोगों से “चीयर4भारत” हैशटेग पर अपनी शुभकामनायें भेजने के लिए कहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन महीने के लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपनी अटूट आस्था दोहराने के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।

उन्होंने 30 जून को आदिवासी समुदाय के त्योहार 'हुल दिवस' के बारे में बात की और कहा कि यह दिन वीर सिद्धु-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है। वीर सिद्धो कान्हू ने हजारों संथालियों को एकजुट कर 1855 में अंग्रेजों का मुकाबाला किया था।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुए विशेष अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि लोग #प्लांट4मदर और #एक_पेड़_मां_के_नाम के साथ अपनी तस्वीरें साझा करके दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि केरल की कार्थुम्बी छतरियां क्यों खास है। केरल के अट्टापटी में तैयार किए जाने वाले यह खास छाते आदिवासी महिलायें तैयार करती हैं और समय के साथ उनकी मांग बढ़ रही है। इसके अलावा उन्होंने आंध्र प्रदेश की अराकू कॉफी के बारे बताया जिनकी पूरी दुनिया में बहुत मांग है। उन्होंने पुलवामा के मटर के बारे में बताया जिनकी पहली खेप को हाल ही में लंदन भेजा गया है।

दुनियाभर में भारतीय भाषा, संस्कृति और योग को मिलते आदर व स्नेह का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि कुवैत सरकार ने राष्ट्रीय रेडियो पर हिन्दी में एक खास कार्यक्रम शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने स्थानीय सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि तुर्कमेनिस्तान में राष्ट्रीय कवि की जयंती पर 24 प्रसिद्ध कवियों की प्रतिमायें लगाई गई हैं। इसमें गुरुदेव रविन्द्रनाथ टेगौर की भी प्रतिमा है।

आकाशवाणी की संस्कृत सेवा के पच्चास वर्ष पूरे होने के खास अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इन वर्षों में कार्यक्रम ने देशवासियों को संस्कृत से जोड़े रखा। इसी क्रम में उन्होंने बेंगलुरू के कब्बन पार्क का जिक्र किया जहां लोगों ने हर हफ्ते रविवार को संस्कृत में बात करने की पहल शुरू की है। इसकी शुरुआत एक वेबसाइट के जरिए समष्टि गुब्बी ने की थी।

प्रधानमंत्री ने आगामी जगन्नाथ यात्रा और शुरू हो चुकी अमरनाथ यात्रा का भी कार्यक्रम में उल्लेख किया।

MadhyaBharat 30 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.