Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पहले चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है : राजनाथ
ranchi, NDA government,Rajnath

रांची । केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि आज गुरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंति और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस का दिन है। आज ये बताने की जरूरत नहीं है कि भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंति को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

 

राजनाथ सिंह शुक्रवार को गोड्डा जिले के महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने 13 बार मुख्यमंत्रियों को बनते देखा है, जिनमें से तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है लेकिन भाजपा के 3 मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी तीनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। जेएमएम का मतलब जमकर मलाई मारो है। वहीं कांग्रेस ने जिस भी राज्य में जिस भी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा हैं, वहां बंटाधार हो गया है।  

 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, हेमंत सोरेन ने सत्ता के लालच में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया, ताकी जमकर भ्रष्टाचार कर सकें। प्रदेश की हालात ये है कि यहां मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी पैसा लिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर नल और नल से जल पहुंचाने का अभियान चलाया, लेकिन हेमंत सरकार ने नल का भी पैसा लेना शुरू कर दिया।

 

राजनाथ ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले जो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, कहां है वो? कांग्रेस कहती है कि  हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना करवाई जाएगी और उसी आधार पर आरक्षण देंगे। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। उन्होंने मंडल मुर्मू को लेकर कहा कि वे भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि झामुमो की नांव डूबने वाली थी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसी सरकार बनाओं जिसके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न हो और न ही लगने पाए। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अगर कोई बेदाग पार्टी है, तो वो भारतीय जनता पार्टी है। आज अंतरराष्ट्रीय मचों पर भी जब भारत बोलता है, तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार बनने जा रही है।

 

MadhyaBharat 15 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.