Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
बगैर जातीय जनगणना के जनता को न्याय मिलना असंभव : राहुल गांधी
kanpur, Without caste census,  Rahul Gandhi

कानपुर। भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कानपुर के घंटाघर चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जातीय जनगणना के बाद ही न्याय मिल पाएगा। चाहे जितना चिल्लाओ इस सरकार में रोजगार नहीं मिलेगा। आपको सताया जा रहा है। भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं।

मोदी एवं योगी सरकार में युवाओं को रोजगार, महिलाओं एवं किसानों को न्याय पुलिस और न्यायालयों से नहीं मिल रहा है। पिछड़ो, दलितों एवं आदिवासियों को किनारे कर दिया गया है। राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर देश के राष्ट्रपति को नहीं जाने दिया गया। वहां पिछड़ा, दलित और आदिवासी नहीं पहुंचे। वहां दिखाई दिए, अडानी और अम्बानी सहित देश के अन्य पंद्रह प्रतिशत के लोग ही वहां ऐसे मौके पर दिखे।

देश में 85 प्रतिशत के लोगों को किनारे कर दिया गया है। महेज पन्द्रह प्रतिशत वालों का अब कब्जा हो चुका है। अब बहुत आवश्यक हो गया है कि देश में जातीय जनगणना होना चाहिए। जिसके बाद ही देश की जनता को न्याय मिल पाएगा। हम देश की जनता को उनका हक दिलाने के लिए देश भर का दौरा कर रहें है।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हू जो हमे सुनने के लिए इतनी भारी संख्या में यहां पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

बतादें कि राहुल गांधी यात्रा लगभग 28 किलोमीटर तय की गई थी लेकिन कतिपय कारणों से उसे महज दो किलोमीटर में ही सम्पन्न करा दिया गया।

इस मौके जिला अध्यक्ष कांग्रेस नौशाद आलम मंसूरी, कांग्रेसी नेता अजय कपूर, अम्बुज शुक्ला, हरि प्रकाश अग्निहोत्री, टिल्लू ठाकुर, महेन्द्र सिंह समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MadhyaBharat 21 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.