Since: 23-09-2009

  Latest News :
तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   पर्याप्त संसाधनों के बिना मुफ्त उपहार का वादा करने से बचें राजनीतिक दल : नायडू.   आरक्षण व संविधान खत्म करने की अफवाह फैला रहा है विपक्षी गठबंधन : मोदी.   तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी.   प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित.   कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन.   चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा घर के उड़े परखच्चे.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.   मोदी का कांग्रेस पर प्रहार बोले- कुछ लोग खुद को भगवान राम से बड़ा मानने लगे.   बंगुरसिया के पास कार पलटने से एक की मौत.   मारे गए 29 नक्सलियों पर कुल ईनाम की राशि हुई सार्वजनिक.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.  
झारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत
ranchi, Relief to Rahul Gandhi , Jharkhand High Court

रांची। झारखंड हाई कोर्ट से गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की ओर से दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क़ कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इसके साथ अदालत ने निचली अदालत की कार्रवाई पर भी रोक लगा दी है और याचिककर्ता को नोटिस जारी किया है।

हाई कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को भी जवाब दाखिल करने के निर्देश दिया है। अब राहुल गांधी से जुड़े मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी। राहुल गांधी की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने जस्टिस संजय द्विवेदी के कोर्ट में पक्ष रखा।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रांची सिविल कोर्ट ने समन जारी किया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है। राहुल की ओर से दाखिल याचिका में समन के साथ ही मामले को खारिज करने की अपील की गई है। राहुल गांधी को “सभी मोदी चोर वाले” बयान पर निचली अदालत ने समन जारी किया था। समन में राहुल गांधी को अदालत में हाजिर होने का आदेश कोर्ट ने दिया था।

MadhyaBharat 12 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.