Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप
uttrakhand, Earthquake , Pithoragarh

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे किसी प्रकार के जन-धन की क्षति की कोई सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर आया, जिसकी जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।

भूकंप की सूचना प्राप्त होने के उपरांत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा जनपद के समस्त तहसीलों से दूरभाष के माध्यम से एवं जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा जनपद के समस्त थाना चौकियों से वायरलेस सेट के माध्यम से भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त की गई।

जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत तहसील एवं थाना डीडीहाट, थल, नाचनी,बलुवाकोट,धारचूला एवं बंगापानी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए तथा समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की कोई क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

MadhyaBharat 11 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.