Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
टीबी उन्मूलन के लिए आज से शुरू हो रहा है 100 दिवसीय विशेष अभियान : प्रधानमंत्री
new delhi,  100-day special campaign ,Prime Minister

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत में तपेदिक यानि टयूबबरकलोसिस (टीबी) उन्मूलन के लिए आज से 100 दिवसीय विशेष अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का फोकस टीबी मरीजों की अधिकता वाले जिलों पर होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “टीबी के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत हो गई है! टीबी को हराने की सामूहिक भावना से प्रेरित होकर, आज से 100 दिन का एक विशेष अभियान शुरू हो रहा है, जिसका फोकस टीबी के उच्च बोझ वाले जिलों पर है। भारत टीबी से बहुआयामी तरीके से लड़ रहा है: (1) रोगियों को दोगुना समर्थन, (2) जन भागीदारी, (3) नई दवाएं, (4) तकनीक और बेहतर निदान उपकरणों का उपयोग। आइए हम सब मिलकर टीबी को खत्म करने में अपना योगदान दें।”
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय प्रमुख हितधारकों के साथ मिलकर आज से 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान शुरू कर रहा है। देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू की जाने वाली इस पहल को टीबी के मामलों का पता लगाने, निदान में देरी को कम करने और विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले समूहों में उपचार के परिणामों में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस 100 दिवसीय अभियान में टीबी मामलों की दर, निदान कवरेज और मृत्यु दर जैसे प्रमुख संकेतकों के प्रदर्शन में सुधार की परिकल्पना की गई है।
अभियान में उन्नत निदान तक पहुंच बढ़ाना, कमज़ोर समूहों के बीच लक्षित जांच, उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए विशेष देखभाल और विस्तारित पोषण सहायता के प्रावधान पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह पहल देश भर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाएगी, जिन्होंने टीबी सेवाओं को अंतिम छोर तक सुलभ कराया है।

 

MadhyaBharat 7 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.