Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में आग से 200 बाइक राख
varansi,200 bikes burnt,station parking

वाराणसी । वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में शुक्रवार देररात आग लग गई। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की विकराल लपटों पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियां लगाई गईं। जब तक आग पर दमकल कर्मी काबू पाते वहां खड़ी 200 बाइक जल कर राख हो गईं। संयोग ही रहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
इस घटना में कई बाइकों की पेट्रोल की टंकी भी तेज धमाके के साथ फट गई। इससे घटनास्थल से लेकर स्टेशन परिसर में धुएं का गुबार भर गया। यह देख सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन परिसर के पास अफरातफरी मच गई। सैकड़ों तमाशबीन भी पहुंच गए, जिन्हें रेलवे पुलिस ने सुरक्षा कारणों से हटाया।
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेल कर्मियों के लिए वाहन पार्किंग है। बताया गया है कि शुक्रवार रात लगभग एक बजे पार्किंग में शार्ट सर्किट से आग लग गई। एक वाहन में लगी आग पर कर्मचारी जब तक काबू पाते तब तक दूसरी तरफ से गाड़ियों में आग लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे। आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलकर्मी बचाव में जुट गए थे। आग की लपटों को देख जीआरपी और आरपीएफ ने फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ किसी तरह 30 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया। तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने भोर 3 बजे आग पर काबू पाया । राख हुई बाइकों की अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना की जांच के लिए टीम बना दी गई है। कैंट जीआरपी प्रभारी के अनुसार शॉट सर्किट के कारण 200 मोटरसाइकिल जल गईं। जीआरपी वाराणसी कैंट मय टीम और फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास के बाद रेलवे टिकट घर, थाना जीआरपी, आरपीएफ बिल्डिंग व प्लेटफार्म नंबर-1 पर आग फैलने से बचा लिया।

MadhyaBharat 30 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.