Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारत सरकार ने टूटे चावल के निर्यात पर लगाई रोक
भारत सरकार ने टूटे चावल के निर्यात पर लगाई रोक

 

कम बारिश के चलते चावल का उत्पादन घटने की संभावना

भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल एक्सपोर्टर है। वहीं उत्पादन के मामले में यह चीन के बाद दूसरे नंबर पर है। लेकिन पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे चावल उत्पादन वाले राज्यों में कम बारिश ने चावल की पैदावार को लेकर चिंता बढ़ी हुई  है।दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक दक्षिण एशियाई देश भारत में चावल का कुल रकबा इस सीजन में अब तक 12% गिर गया है। देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है। भारत सरकार ने टूटे चावल को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए आज से ब्रोकन राइस के निर्यात पर रोक लगा दी है। यह जानकारी कृषि मंत्रालय ने दी है। डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि ब्रोकन राइस यानी टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आपको बता दें  देश के कई इलाकों में कम बारिश की वजह से इस साल चावल के उत्पादन के प्रभावितहोने की संभावना  है। जिसके चलते  अब खाद्य सुरक्षा की रक्षा के लिए गेहूं और चीनी के बाद ब्रोकन राइस यानी टूटे चावल के निर्यात को भी प्रतिबंधित किया गया है। वहीं केंद्र ने गैर बासमती चावल के निर्यात पर भी 20 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। लेकिन बासमती और भाप दिए (प्रीबॉइल्ड) चावल को निर्यात शुल्क से मुक्त रखा गया है। देश के चावल बाजार के आंकड़ों पर नजर डाले तो 2021-22 में देश से कुल 17 मिलियन टन गैर बासमती चावल निर्यात हुआ था। 60 प्रतिशत हिस्सा सफेद चावल का है शेष प्रीबाइल्ड व अन्य प्रकार के चावल है।  वहीं  सरकार ने स्थानीय मार्केट में चावल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाया है।

MadhyaBharat 9 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.