Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आधार कार्ड को भी वोटर आईडी से लिंक करना जरूरी
आधार कार्ड को भी वोटर आईडी से लिंक करना जरूरी

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी जानकारी 

 

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को भी वोटर आईडी से लिंक करना जरूरी कर दिया है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।आपको बता दें आधार को पैन कार्ड से लिंक करना पहले से ही जरूरी था, लेकिन अब सरकार के इस फैसले से किसी व्यक्ति के पास सिर्फ एक वोटर ID कार्ड होगा।  एक से ज्यादा वोटर ID कार्ड रखने वालों की पहचान करने से फर्जी कार्ड को खत्म करने में मदद मिलेगी। सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्वीटृ में एक चार्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया की  मतदाता सूची डेटा को आधार से जोड़ने के बाद एक ही व्यक्ति द्वारा विभिन्न स्थानों पर कई मतदाता पहचान पत्र का उपयोग किया जा सकता है। चुनावी प्रक्रिया में सुधार के लिए मोदी सरकार की ओर से यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। आपको बता दें 1 अप्रैल, 2022 से पैन कार्ड को आधार से जोड़ने पर जुर्माना भरना होगा। 30 जून के बाद से आपको दोहरा जुर्माना भरना होगा। 1 अप्रैल 2022 से आधार को पैन नंबर से जोड़ने पर 500 रुपए का जुर्माना भरना पड़ता है। लेकिन अगर आप 30 जून 2022 तक लिंक नहीं कराते हैं तो आपको 1 जुलाई से 1,000 रुपए का जुर्माना भरना होगा। अब आधार कार्ड को वोटर आईडी से भी तत्काल लिंक करना होगा। कानून मंत्री ने इसे केंद्र और मोदी सरकार की अच्छी पहल बताया है। 

MadhyaBharat 18 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.