Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को जान से मारने की धमकी
mumbai, Death threat , NCP president

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद शरद पवार के बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक पडसलकर से मिलकर इस धमकी की शिकायत दर्ज करवाई है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले की तत्काल छानबीन करके धमकी देने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस धमकी के बाद शरद पवार मुंबई और पुणे स्थित आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार ट्विटर हैंडल और फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए शरद पवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी सौरभ पिंपलकर के ट्विटर हैंडल से दी गई है। सुप्रिया सुले ने पुलिस आयुक्त से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा कि शरद पवार को मिली धमकी की गहन जांच होनी चाहिए। महाराष्ट्र में दमन और गैंगस्टरवाद जारी है। सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर भविष्य में कुछ बुरा होता है तो इसके जिम्मेदार देश और प्रदेश के गृह मंत्री होंगे। सुप्रिया सुले ने मांग की है कि शरद पवार की सुरक्षा और इसके पीछे किसका अदृश्य हाथ है, यह सामने आना जरूरी है। इन सबकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए।

 

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकता है, मनभेद नहीं हो सकता। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बोलते समय सावधानी न बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 9 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.