Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम में बढ़ोतरी कांग्रेस सरकार ने बढ़ाया वैट
shimla, Diesel price hiked , Himachal Pradesh

शिमला। हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम बढ़ गए हैं। राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुखविन्दर सिंह सुक्खू सरकार ने डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है।

 

राज्य सरकार ने डीजल पर वैट में संशोधन के संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके बाद आधी रात से वैट बढ़ोतरी लागू हो गई है। अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने डीजल पर वैट 9.96 फीसदी से बढ़ाकर 13.9 फीसदी प्रति लीटर कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल पर वैट, जो पहले 7.40 रुपये प्रति लीटर था, अब 10.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे राज्य में प्रति लीटर डीजल की कीमत मौजूदा 86 रुपये से बढ़कर 89 रुपये प्रति लीटर हो गई।

सुक्खू सरकार ने छह माह के भीतर दूसरी बार डीजल पर वैट बढ़ाया है। इससे पहले इसी साल सात जनवरी को भी डीजल पर वैट तीन फीसदी बढ़ाया गया था। दिसम्बर 2022 में जब सुक्खू सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब डीजल पर वैट 4.40 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 10.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा था कि प्रदेश की वित्तीय हालत सही नहीं है और आर्थिक सुधारों के लिए उनकी सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का बोझ 75 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है।

उधर, प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद खराब हैं। कई लोगों की आपदा में जान गई है। राज्य सरकार के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मानसून की वर्षा के कारण हिमाचल में आठ हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

MadhyaBharat 15 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.