Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खनौरी बार्डर पर अनशन कर रहे डल्लेवाल हुए बेहोश
chandigarh, Dallewal,   Khanauri border
चंडीगढ़ । पंजाब के खनौरी बार्डर पर पिछले 24 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। दोपहर काे डल्लेवाल का बीपी अचानक लो हो गया और उल्टी के बाद वह बेहोश गए। डल्लेवाल की तबियत बिगड़ते ही वहां मौजूद डाक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। डाक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी।
 
डॅाक्टरों के प्राथमिक उपचार के करीब दस मिनट बाद डल्लेवाल को होश आ गए। होश में आने के बाद डल्लेवाल ने कहा कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखना चाहते हैं।
 

डल्लेवाल की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के आलाधिकारी भी खनौरी पहुंच गए और अतिरिक्त पुलिस बल को माैके पर तैनात कर दिया। पुलिस 

अधिकारियों ने मौजूद किसान नेताओं से डल्लेवाल की तबियत को लेकर बातचीत की। पता चला कि दोपहर में डल्लेवाल बाथरूम गए थे और लौटते समय चक्कर आने पर वह 
गिर कर बेहाेश हाे गए थे। 


उधर, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को किसान आंदोलन पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से सवाल किया कि 70 साल का आदमी 24 दिन से भूख हड़ताल पर है। कौन डॉक्टर है, जो बिना किसी टेस्ट के डल्लेवाल को सही बता रहा है। 13 फरवरी 2024 से शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले कहा था कि किसानों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

 

MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.