Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस के नेतृत्व में अडाणी मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने मार्च निकाला
new delhi, Opposition MPs led , Congress

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में कई विपक्षी दलों के सांसदों ने शुक्रवार को अडाणी मुद्दे पर संसद परिसर में सांकेतिक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी काले रंग का मास्क पहने हुए थे, जिन पर स्लोगन लिखे हुए थे। विरोध प्रदर्शन में कई इंडी गठबंधन वाली पार्टियों के नेताओं ने हाथों में संविधान की एक प्रति भी ले रखी थी। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारेबाजी भी की।

 

प्रदर्शनकारियों में शामिल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों ने अडाणी के प्रति कथित पक्षपात पर चिंता जताई। विरोध करने वाले सांसदों ने "मोदी अडाणी, भाई भाई" नारे वाले मास्क पहने हुए थे और सरकार पर विवादों के बीच अडाणी को बचाने का आरोप लगाया। राहुल और प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रतियां हाथ में लिये हुए थे। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर इसके महत्व पर जोर दिया और संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

 

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर अडाणी विवाद से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और अपना विरोध जारी रखने की कसम खाई। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी पर कथित अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 
तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस प्रदर्शन में भाग नहीं लिया। इन्होंने अब तक अडाणी की निंदा करने से खुद को दूर रखा है।

 

 

MadhyaBharat 6 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.