Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ड्रग मामले में अभिनेता एजाज खान की पत्नी गिरफ्तार
mumbai, Ajaz Khan

मुंबई । सीमा शुल्क विभाग (कस्टम ) की टीम ने फिल्म अभिनेता एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला को ड्रग मामले में उनके जोगेश्वरी स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। साथ ही कस्टम की टीम ने आवास पर कथित तौर पर विभिन्न नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।


कस्टम सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उनकी टीम ने 8 अक्टूबर को एजाज खान के अंधेरी स्थित ऑफिस के कर्मचारी सूरज गौड़ को कूरियर के जरिए यूरोपीय देश से 100 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) मंगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कस्टम की टीम तब से इस मामले की गहन छानबीन कर रही थी। इसी दौरान सूरज गौड़ से पूछताछ में पता चला कि ड्रग मामले में एक्टर एजाज खान की पत्नी भी शामिल है। इसके बाद मुंबई कस्टम की टीम ने एजाज खान के जोगेश्वरी स्थित आवास पर छापा मारा था। इस दौरान 130 ग्राम मारिजुआना और अन्य नशीले पदार्थ बरामद मिले। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलिवाला को गिरफ्तार किया है। कस्टम की टीम गुलीवाला से गहन पूछताछ कर रही है। 

MadhyaBharat 29 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.