Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
म्यांमार के सीमावर्ती जिलों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
imphal, Huge quantity of weapons , Myanmar

इंफाल । मणिपुर में हिंसात्मक गतिविधियों के बीच राज्य भर में सघन छापामारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान म्यांमार के सीमावर्ती जिलों के अलग-अलग स्थानों से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किये हैं।

 

 

 

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मैगजीन के साथ दो .32 पिस्तौल, मैगजीन के साथ एक 9 मिमी पिस्तौल, दो नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, दो इम्प्रोवाइज्ड 2'' मोर्टार, 32 जीवित गोला-बारूद, 80 खाली केस गोला-बारूद, पांच आंसू गैस के गोले, दो डब्ल्यूपी ग्रीन नंबर .80 एमके 1, एक रबर बुलेट शेल, एक स्मोक हैंड ग्रेनेड और एक आर्मिंग रिंग और दो रेडियो वायरलेस सेट (बाओफेंग) लंगोल हिल, लुवांगशांगबाम, इंफाल पूर्वी जिले से बरामद किए।

 

 

 

एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के चम्फाई हिल से एक एम-16 राइफल बिना मैगजीन, दो एसएलआर बिना मैगजीन, एक .22 राइफल बिना मैगजीन, एक देशी स्टेन गन बिना मैगजीन, दो कार्बाइन और पांच मैगजीन, आठ देशी 9 एमएम पिस्तौल (जिनमें से 3 बिना साइड हैंडग्रिप के), 30 मैगजीन, 12 पीस 2" मोर्टार आईएलयू बम बरामद किया।

 

 

 

इनके अलावा तलाशी अभियान के दौरान इंफाल पश्चिम जिले के खेलाखोंग से एक एसएलआर राइफल, एक मैगजीन के साथ एक संशोधित .303 राइफल, एक मैगजीन के साथ एक 9 एमएम पिस्तौल, 16 जीवित राउंड गोला बारूद, पांच खाली राउंड गोला बारूद, एक 36 हैंड ग्रेनेड, दो एम 67 हैंड ग्रेनेड, एक ट्यूब लांचर, दो टियर स्मोक शैल, दो स्टन शैल, एक मोटोरोला वायरलेस हैंडसेट, एक चार्जर और एक बोरी बैग बरामद किया गया।

 

 

 

सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के कांगवई से दो पंपी लोकल निर्मित 3”, दो हैंड ग्रेनेड लोकल निर्मित, दो लोकल निर्मित पिस्तौल, दो हैंड सेट एनालॉग, एक स्मोक बम बरामद किया। सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के गेलबुंग गांव से एक एके-47 राइफल और एक मैगजीन, एक 12 बोर सिंगल बैरल राइफल, एक 12 बोर पिस्तौल, एक 9 मिमी सीएमजी और एक मैगजीन, एक 5.56 मिमी इंसास एलएमजी मैगजीन, एक एम20 पिस्तौल मैगजीन, चार 9 मिमी सीएमजी लाइव राउंड गोला बारूद, एक 12 बोर कारतूस, पांच नग 36 हैंड ग्रेनेड, एक टियर स्मोक ग्रेनेड, पांच डेटोनेटर, चार ट्यूब लांचर, चार ट्यूब लांचर आर्मिंग रिंग, 2.5 किलोग्राम संशोधित विस्फोटक आईईडी, दो बुलेट प्रूफ जैकेट, तीन बुलेट प्रूफ प्लेट, दो जोड़ी जंगल जूते, एक हेलमेट बरामद किये।

MadhyaBharat 10 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.