Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा
chandigarh, BJP ,Haryana Assembly elections

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने ऐलान किया है कि भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।

 

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के पहले सत्र के बाद शनिवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा की अंदरूनी बैठक में यह तय हो गया है कि हरियाणा में किसी भी पार्टी के साथ चुनाव से पहले गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता प्रदेश की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह तय किया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पार्टी के प्रभारी बिपल्व देव, सतीश पूनिया, सुरेंद्र नागर तथा वह स्वयं प्रदेश का दौरा करके कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। इस दौरान संभावित उम्मीदवारों के बारे में भी राय ली जाएगी तथा पार्टी के घोषणा पत्र पर भी राय एकत्र की जाएगी। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुटता से काम करने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि आज केंद्र हो या हरियाणा प्रदेश हो, विपक्षी दल कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस ने केवल अपने स्वार्थों की राजनीति को ही आगे बढ़ाया है। हरियाणा में सुशासन के आधार पर तीसरी बार सरकार बनाई जाएगी। यहां के लोग राजनीतिक स्थिरता चाहते हैं जो केवल भाजपा ही दे सकती है। हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया था। यह बदलाव पार्टी की रणनीति का हिस्सा था। भाजपा हरियाणा से पहले कई राज्यों में मुख्यमंत्रियों को बदल चुकी है।

MadhyaBharat 29 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.