Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका भाजपा में हुए शामिल हुए पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल
new delhi, Big blow , Punjab Congress, former minister ,joins BJP

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। मनप्रीत ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उसके बाद वह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मनप्रीत ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और विकास मॉडल से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब पंजाब देश का चांद हुआ करता था लेकिन पंजाब अब पिछड़ रहा है। इस पिछड़ते पंजाब को पीएम मोदी और उनकी टीम विकास की पटरी पर वापस ला सकती है। ऐसे में वह पंजाब के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी के साथ वह राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मनप्रीत देश और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित व्यक्ति हैं। इनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। मनप्रीत सिंह बादल के पार्टी में आने से पंजाब की सेवा में भाजपा अहम भूमिका निभाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि मनप्रीत भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा था। मनप्रीत सिंह बादल ने राहुल को लिखे पत्र में पंजाब के मौजूदा नेतृत्व पर कई सवाल खड़े किए हैं।

MadhyaBharat 18 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.