Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सामाजिक न्याय को समर्पित रहा कर्पूरी ठाकुर का जीवन : नड्डा
new delhi, Karpoori Thakur

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन लगा दिया था। ऐसे महान नेता को भारत रत्न से सम्मानित कर देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों का मान बढ़ाया है।

नड्डा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि एक अत्यंत गरीब परिवार से निकल कर बिहार के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित करने वाले, सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 'भारत रत्न' से सम्मानित करने के निर्णय की जितनी भी सराहना की जाए कम है। कर्पूरी ठाकुर को सम्मानित करने का मतलब है कि भारत के हर गरीब और वंचित को सम्मानित किया गया है।

 

नड्डा ने कहा कि ठाकुर ने गरीबों को न्याय दिलाने में पूरा जीवन लगा दिया। इसके लिए कभी भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वह कांग्रेस के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ते रहे। आपातकाल का भी उन्होंने जमकर विरोध किया।

 

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़े वर्ग को सबसे अधिक पहचान और सम्मान देने का काम किया है। आज मोदी कैबिनेट में 27 मंत्री ओबीसी समाज से हैं। भाजपा के 100 से अधिक सांसद पिछड़े वर्ग से हैं। देशभर में 300 से अधिक भाजपा के विधायक पिछड़े वर्ग से आते हैं और 65 से अधिक एमएलसी पिछड़े वर्ग से हैं, जो यह दिखाता है कि पिछड़े वर्ग को सबसे अधिक पहचान और सम्मान प्रधानमंत्री मोदी ने दिलवाने का काम किया है।

नड्डा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए बहुत काम किए हैं। उसके लिए सामाजिक न्याय एक दृढ़ संकल्प है। उन्होंने गरीबों, पिछड़ों,अनुसूचित जातियों, महिलाओं व किसानों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम किया है।

MadhyaBharat 24 January 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.