Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
मणिपुर सरकार ने एडिटर्स गिल्ड के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
imphal, Manipur government ,Editors Guild

इंफाल। मणिपुर सरकार ने एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। एडिटर्स गिल्ड पर मणिपुर राज्य में संघर्ष बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप है। राज्य के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने फैक्ट फाइडिंग टीम के कृत्यों की निंदा की।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य सरकार ने एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। उनका आरोप है कि एडिटर्स गिल्ड मणिपुर राज्य में संघर्ष बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इस एफआईआर में ईजीआई के सदस्य सीमा गुहा, संजय कपूर, भारत भूषण और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा के नाम हैं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने फैक्ट फाइंडिंग टीम के कार्यों की निंदा करते हुए कहा, ''एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के उठाए गए और शुरू किए गए मुद्दे बेहद निंदनीय हैं। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कई आयोगों का गठन किया है, जिसमें एक सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस और कई न्यायाधीश शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार ने एक सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का भी गठन किया है। अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से जांच चल रही है।

MadhyaBharat 4 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.