Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शिमला में बादल फटने से तबाही
shimla, Devastation ,cloud burst

शिमला । हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाकड़ी इलाके में कुदरत का कहर देखने को मिला है। समेज और कंदराहड़ में गुरुवार तड़के बादल फटने के बाद आए सैलाब ने इलाके में तबाही मचा दी। सैलाब में कई परिवार व हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के सात कर्मचारी सहित 36 लोग लापता हैं। प्रशासन ने व्यापक स्तर पर राहत व बचाव कार्य चला रहा है। राहत व बचाव दलों ने अब तक दो शव बरामद किए हैं।

 

 

 

सैलाब से समेज सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और वे घरों सहित बह गए। झकझोर कर रख देने वाले इस कुदरती आपदा में अपने मासूम बच्चों सहित कई माताएं बह गईं। बादल फटने की घटना का असर रामपुर में झारखंड के चार लोग रामपुर के कंदराहड़ के खुश्वा क्षेत्र के आठ लोग भी लापता हैं। समेज में मजदूरी करने वाली झारखंड निवासी ममता पत्नी राज कुमार और उनकी मासूम बेटी मुस्कान, रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ और उनकी बेटी अंजलि हादसे के बाद लापता हैं। रामपुर के कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास कंदराहड़ में सैलाब के बाद आठ लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। इनमें कई परिवार शामिल हैं। इनमें कंदराहड़ निवासी 58 वर्षीय सूरत राम, उनकी पत्नी 54 वर्षीय संतोष कुमारी और बेटा 30 वर्षीय नीरज कुमार शामिल हैं। इसी गांव की रचना (23) पत्नी राजेश कुमार भी लापता है। वहीं अनीता (40) पत्नी अशोक कुमार और उनकी बेटी योग (11) प्रिया पुत्री अशोक और उनके बेटे मुकेश (19) का भी अब तक सुराग नहीं मिला है। कुल्लू जिला के निरमंड का 55 वर्षीय वेद राज पुत्र कौल राम गांव भी लापता है।

 

 

 

सैलाब ने भारतीय अक्षय ऊर्जा कंपनी ग्रीनको के 14 मेगावाट के सुमेज जलविद्युत संयंत्र को भी जद में लिया है। कम्पनी के सात कर्मचारी भी हादसे के बाद लापता हैं। इनमें पुष्प देव शर्मा निवासी खुन्ना रामपुर, हरदीप सिंह निवासी नगरोटा बगवा कांगड़ा, हरदेव सिंह निवासी सैंज जिला कुल्लू, अजय कुमार निवासी शिलाई जिला सिरमौर, भाग चंद निवासी शिंगला रामपुर, सिद्धार्थ खेड़ा निवासी कांगड़ा औऱ रूप सिंह निवासी रामपुर शामिल हैं।

 

 

 

समेज गांव में आये सैलाब में 14 लोग लापता हैं। ये सभी सैलाब में बह गए। इनमें शिक्षा (37) पत्नी गोपाल निवासी रामपुर व उनकी 15 वर्षीय बेटी जिया, कल्पना (34) पत्नी जय सिंह निवासी गांव कांदरी रामपुर, उनकी बेटी अक्षिता (7) व बेटा अद्विक (4), कृष्णा देवी (70) पत्नी स्वर्गीय पुरूषोत्तम निवासी सरपारा रामपुर, श्याम सिंह (39) पुत्र चंदर सिंह ग्राम समेज, उनकी पत्नी सरस्वती (33), उनकी पुत्री आरुषि (13) पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज, उनका बेटा अरुण (15) निवासी ग्राम समेज उम्र 15 साल, तनु केदारटा (15) पुत्री रविंदर केदारनाथ और रानू केदारटा (16) पुत्री रविंदर केदारटा निवासी गांव समेज औऱ मंगला देवी (70) पत्नी सुना राम निवासी गांव समेज शामिल हैं।

 

 

 

प्रशासन के मुताबिक इस त्रासदी में अभी भी 36 लोग लापता हैं। प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाके में बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य चल रहा है। बचाव दलों ने दो शव भी बरामद किए हैं।

 

MadhyaBharat 1 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.