Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
आठ सालों से जांच ही चल रही है कुछ सामने नहीं आया: केजरीवाल
new delhi, Investigation,Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए। सरकारी बंगले के रिनोवेशन में हुई अनियमितताओं और गड़बड़ियों की सीबीआई द्वारा जांच शुरू किए जाने पर उन्होंने मीडिया के सवालों का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पिछले आठ सालों से कई मामलों में जांच हुई है लेकिन सरकार को कुछ नहीं मिला।

 

पत्रकारों से बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ सालों से जब से वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बने है उनके खिलाफ लगातार मामले निकाले जा रहे हैं। इन मामलों में कुछ नहीं है। उनके खिलाफ हर जांच में कुछ नहीं मिला है। इस जांच में भी कुछ सामने आने वाला नहीं है। कभी कहते हैं दिल्ली में शराब का घोटाला हो गया। कभी कहते हैं बस परिवहन का घोटाला हो गया और अब यह मामला लाए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास रिनोवेशन में हुई अनियमितताओं और गड़बड़ियों के मामले में सीबीआई ने अज्ञात अधिकारियों पर मामला दर्ज कर प्राथमिक जांच प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री के आवास के निर्माण में 45 करोड़ से अधिक का खर्च हुआ था।

 

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को 'भजन संध्या' में हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है और यात्रा के माध्यम से दर्शन के लिए जाने वाले राममंदिर का निर्माण होते देखेंगे।

MadhyaBharat 28 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.