Since: 23-09-2009
24 घंटों में मुंबई में 506 नए केस
देश में कुल COVID-19 मामलों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 60 हजार के पार हो गई। इस बीच मुंबई में फिर कोरोना पैर पसार रहा है। कोरोना का डर फिर मुंबई वासियों को डराने लगा है। मुंबई में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 506 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। जो इस साल 6 फरवरी के बाद सबसे अधिक संख्या है। शहर में टेस्ट के दौरान पॉजिटिविटी रेट 6% तक पहुंच गया है। मुंबई में अप्रैल में आए केस की तुलना में मई में कोविड मरीजों की संख्या में 100% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,745 नए मामले सामने आए हैं। 6 मरीजों की मौत हो गई। कुल एक्टिव केस बढ़कर 17 हजार 800 हो गए। पिछले 24 घंटों में वहीं, 2, 236 कोरोना से ठीक हो गए और 6 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 600 हो गई। फिलहाल संक्रमण दर 0.04% है, जबकि कोरोना का रिकवरी रेट 98.74% दर्ज किया गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |