Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ज्ञानवापी में चौथे दिन एएसआई टीम कर रही सर्वे
varansi, ASI team , Gyanvapi

वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में सुरक्षा की अभेद्य किलेबंदी के बीच लगातार चौथे दिन सोमवार को भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) टीम का सर्वे शुरू हो गया है। सावन के पांचवें सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए निर्धारित समय की बजाय वैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य के लिए एएसआई की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्वाह्न 11.30 बजे ज्ञानवापी पहुंची।

चौथे दिन एएसआई की टीम तीनों गुंबद की थ्रीडी इमेजिंग, मैंपिग के साथ डिजिटल नक्शे में फोटोग्राफ को शामिल करेंगी। टीम को ज्ञानवापी परिसर की सभी चाबियां मिल गई हैं। गुंबद और सीढ़ी का ताला खुलवाकर सर्वे कार्य हो रहा है।

हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि सर्वे सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा, फिर यह दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब एएसआई की रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष का पता चलेगा।

उन्होंने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट में दूध का दूध का पानी का पानी सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। एएसआई ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।

हिन्दू पक्ष के ही अधिवक्ता वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे में अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि आज गुंबद के पास सर्वे होगा। रविवार को भी वहां जांच हुई थी। हिन्दू पक्ष की वादिनी मंजू व्यास ने पत्रकारों को बताया कि सर्वे से हम संतुष्ट हैं। टीम अच्छे से अपना काम कर रही है।

गौरतलब हो कि ज्ञानवापी के सर्वे में अब तक गुंबद के भीतरी, बाहरी और उसके आसपास मिले धार्मिक आकृतियों की फोटो और वीडियोग्राफी कराने के साथ मैपिंग भी हुई है। सूत्र बताते हैं कि ज्ञानवापी में 20 से ज्यादा साक्ष्य धार्मिक महत्व से जुड़ें मिले हैं। टीम ने मस्जिद के कंगूरों का अध्ययन किया और इसकी बनावट आदि की मैपिंग की है।

ज्ञानवापी परिसर के अंदर एएसआई की चार टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में दीवारों, छत, ताखा व खंभों पर अंकित चित्रों को देखा। साथ ही उनके आकार, प्रकार को रिकॉर्ड में दर्ज कर वीडियोग्राफी भी कराई गई। एएसआई टीम को गुंबदों के सर्वे के दौरान गोलाकार छत में नागर शैली की डिजाइनें मिली हैं। ज्ञानवापी के हॉल में तीनों गुंबद की डिजाइनों की भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। जिला जज डॉ अजय कुमार विश्वेश की अदालत के आदेश पर एएसआई टीम को अपनी सर्वे रिपोर्ट दो सितंबर तक दाखिल करनी है। टीम को ज्ञानवापी का सर्वे करने में दो सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है।

MadhyaBharat 7 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.