Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दुर्घटना के पांच दिनों बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस का दोबारा सफर शुरू
kolkata,horrific accident, Coromandel Express

कोलकाता। ओडिशा के बालासोर के पास शुक्रवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त होने के पांच दिनों बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ने दोबारा सफर शुरू कर दिया है। बुधवार को अपराह्न 3:20 पर कोरोमंडल एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से छह मिनट देरी से रवाना हुई।

हावड़ा स्टेशन से चलने पर एक स्टेशन बाद ही सातरागाछी स्टेशन पर ट्रेन को इसलिए रोकना पड़ा, क्योंकि ट्रेन के एक एसी कोच में तकनीकी समस्या हो गई थी। यात्रियों ने बताया कि हावड़ा से ट्रेन के चलने पर एसी ठीक काम कर रहा था, लेकिन सातरागाछी से पहले ही बंद हो गया था। शिकायत मिलने के बाद स्टेशन पर बी-1, बी-2 और बी-3 के एसी को ठीक करने की कोशिश से शुरू हुई। कई मिनट बाद तकनीकी समस्या को दुरुस्त किया गया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

 

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य चौधरी ने बुधवार को ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस का सफर फिर से शुरू हो गया है। घटना के बाद आज पहली बार ट्रेन खुली, इसलिए हर तरह की तकनीकी समस्या को ठीक से परखा गया था। ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई है। एसी को लेकर शिकायतें सुनने को मिली थी, जिसे ठीक कर दिया गया था।

 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम सात बजे के करीब ओडिशा के बालेश्वर के बाद बहनगा बाजार स्टेशन के करीब कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरकर बगल के रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकराकर पलट गई थी। उसके बाद वहीं से गुजर रही सर एम. विश्वेश्वरैया हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी टकराकर पलट गई थी। घटना में 288 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 800 से अधिक लोग घायल हैं। सैकड़ों लोग जीवन भर के लिए अपंग हो गए हैं।

MadhyaBharat 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.