Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारतीय वायुसेना ने अपनी स्‍थापना और उत्‍कृष्‍ट सेवा के 90 वर्ष पूरे किए
भारतीय वायुसेना ने अपनी स्‍थापना और उत्‍कृष्‍ट सेवा के 90 वर्ष पूरे किए

 

अग्निपथ योजना में वायुसेना में वायु सैनिकों की नियुक्ति एक चुनौती 

 

भारतीय वायुसेना ने आज अपनी स्‍थापना और उत्‍कृष्‍ट सेवा के 90 वर्ष पूरे कर लिए हैं। वायुसेना दिवस समारोह  चण्‍डीगढ में बैण्‍ड मार्च और परेड के साथ शुरू हुआ। दोपहर बाद सुखना लेक पर एक विशेष फ्लाईपास्‍ट का आयोजन किया जा रहा है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने कठिन परिश्रम, धैर्य और पूर्व अनुभवों से  गौरवशाली  उपलब्धि हासिल की है। उन्‍होंने इसे हासिल करने में वीर वायु सैनिकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अब इस परम्‍परा को आगे ले जाना है।

 

एयर चीफ मार्शल ने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्‍यम से वायुसेना में वायु सैनिकों की नियुक्ति  सबके लिए एक चुनौती है, लेकिन साथ ही यह भारतीय युवाओं की क्षमता उजागर करने और इसे राष्‍ट्र की सेवा में लगाने का अवसर भी है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि प्रत्‍येक अग्निवीर को समुचित कौशल और जानकारी उपलब्‍ध कराने के लिए वायुसेना ने अपनी संचालनगत प्रशिक्षण पद्धति में बदलाव किया है। इस वर्ष दिसम्‍बर में तीन हजार अग्निवीरों का आरंभिक प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। आने वाले वर्षों में यह संख्‍या बढाई जाएगी। उन्‍होंने कहा कि अगले वर्ष से महिला अग्निवीरों को शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है।

MadhyaBharat 8 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.