Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए केंद्र : कांग्रेस
new delhi,  all-party meeting , Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि मणिपुर में हो रही हिंसा को राज्य एवं केंद्र सरकार रोक पाने में विफल साबित हो रही हैं। वहां आए दिन हिंसा हो रही है। इस मुद्दे का शीघ्र समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए और हम सभी मिलकर मणिपुर की समस्या का कोई समाधान निकालें

असम के कलियाबोर क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल ही में मणिपुर में मासूम युवाओं का अपहरण कर उन्हें मारा गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो काफी भयावह हैं। इन युवाओं के परिवारों के प्रति कांग्रेस सांत्वना व्यक्त करती है।

 

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उप नेता गोगोई ने कहा कि पार्टी की मांग है कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सरकार उन पर ठोस कार्रवाई करे। दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस मणिपुर के छात्रों, शिक्षक समाज और मणिपुर के हर नागरिक के साथ खड़ी है। मणिपुर का दर्द आज पूरा देश महसूस कर रहा है। मणिपुर में राज्य सरकार जिस तरह लाठियों और आंसू गैस के जरिए छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, वह निंदनीय है।

 

गोगोई ने कहा कि मणिपुर में करीब 5 महीने पहले हिंसा शुरू हुई, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी आज तक वहां नहीं गए। हम जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री ने बीते 05 महीनों में खुद कितनी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह से बात की है? गोगोई ने कहा कि राज्य के हालात को देखते हुए कांग्रेस की मांग है कि बीरेन सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान कई लोग मारे गए थे।

MadhyaBharat 27 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.