Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एनआईए अधिकारियों पर हमले को लेकर ममता के बयान पर भाजपा-कांग्रेस हमलावर
kolkata, BJP-Congress attack ,Mamata

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में बम ब्लास्ट के मामले में छापेमारी करने पहुंची एनआईए की टीम पर हमले को लेकर राजनीतिक तूफान उठा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि एनआईए अधिकारी भाजपा की मदद करने के लिए गए थे। उन्होंने यह भी कहा है कि एनआईए की टीम आधी रात को इलाके में गई थी, जब स्थानीय लोग अपने क्षेत्र में किसी अनजान को रात में देखते हैं तो यही करते हैं। ममता का यह बयान एक तरह से एनआईए अधिकारियों पर हमले का समर्थन माना जा रहा है, जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है।

 

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पुलिस प्रशासन जैसा कुछ बचा नहीं है। गुंडे अपराधी को किसी बात का डर नहीं है।

बंगाल भाजपा के सह प्रभारी और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि बिना स्थानीय पुलिस की मदद के यह संभव नहीं है कि एनआईए अधिकारियों पर हमला किया जा सके। इसमें स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मिली हुई है।

 

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि ममता के शासन में बंगाल बेलगाम हो गया है। अपराधी समझते हैं कि उन्हें कुछ भी होने वाला नहीं है। पुलिस उनकी गुलाम बनी हुई है लेकिन अत्याचारी शासक को हार मानना ही होगा।

 

कांग्रेस नेता विकास रंजन भट्टाचार्य ने भी ममता बनर्जी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से ममता बनर्जी ने अधिकारियों पर हमले का समर्थन और हमलावरों का बचाव किया है वह निर्लज्जता का प्रतीक है। बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म है। अपराध के मामले में एक तरफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती और दूसरी तरफ जो एजेंसी कार्रवाई करती है उस पर हमला करवाती है। यह गुंडाराज का दूसरा स्वरूप है।

 

MadhyaBharat 6 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.