Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर मोपा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया
पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर मोपा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गोवा में किया मोपा हवाई अड्डे का उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल गोआ में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इसका नाम गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर रखा गया है। पणजी से लगभग 35 किलोमीटर दूर इस नये हवाईअड्डे में वार्षिक रूप से 44 लाख यात्रियों को समायोजित करने की क्षमता होगी। भविष्य की विस्तार योजनाओं के बाद यह क्षमता प्रतिवर्ष तीन करोड़ यात्रियों तक बढ़ायी जा सकेगी। मोपा हवाई अड्डा एयरबस-ए380 जैसे बड़े विमानों के संचालन में भी सक्षम होगा। उत्तरी गोआ के मोपा गांव के निकट स्थित इस हवाई अड्डे के निर्माण पर दो हजार आठ सौ 70 करोड़ रुपए की लागत आई है। इससे वाणिज्यिक उड़ानें पांच जनवरी से शुरू होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि इस नए हवाई अड्डे से गोवा में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।पीएम  मोदी ने कहा कि गोआ में दूसरे हवाई अड्डे की मांग बहुत पहले से उठाई जा रही थी। अब दो हवाई अड्डों के साथ गोआ एक कार्गो हब बनेगा। उन्होंने पिछली केंद्र सरकारों पर हवाई संपर्क में निवेश के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया। पीएम  मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत में विमान यात्रा विलासिता मानी जाती थी। पिछली सरकारों ने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया जब आमलोग भी हवाई यात्रा करना चाहते हैं।

MadhyaBharat 12 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.