Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गोवा के कर्लीज क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
गोवा के कर्लीज क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

 

क्लब को गिराने के बुलडोजर था , सोनाली फोगाट दिखी थी

 

बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने गोवा के कर्लीज क्लब को गिराने पर रोक लगा दी है। क्लब को गिराने के लिए बुलडोजर भी पहुंच चुका था। आपको बता दें यह वही क्लब है, जिसमें भाजपा नेता सोनाली फोगाट को ड्रग्स दी गई थी। गोवा के कर्लीज क्लब में 23 अगस्त की अल सुबह सोनाली फोगाट अपने पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के साथ आखिरी बार नजर आई थीं। इसी के बाद उनकी मौत हुई। क्लब के CCTV फुटेज में सुधीर सोनाली को जबरन कोई लिक्विड पिलाते हुए नजर आया था। उसने पूछताछ में सोनाली को ड्रग देने की बात कबूल भी कर ली थी। इसके बाद गोवा पुलिस ने क्लब को सील कर दिया था। कोर्ट ने इस शर्त पर रोक लगाई है कि अब क्लब में किसी तरह की कॉमर्शियल एक्टिविटी नहीं होगी। शुक्रवार सुबह से ही क्लब को गिराने का काम चल रहा था। गोवा प्रशासन के मुताबिक कर्लीज क्लब को नो डेवलपमेंट जोन' में बनाया गया है। गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने 2016 में इसे ढहाने का आदेश दिया था। क्लब के मालिक एडविन नुन्स ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में इस आदेश को चुनौती दी थी। NGT ने 6 सितंबर को GCZMA के फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद 8 सितंबर (गुरुवार) को जिला प्रशासन ने क्लब को गिराने का आदेश जारी किया था। गौरतलब है कि सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में मौत हुई थी। उस समय उनका पीए सुधीर और सुधीर का दोस्त सुखविंदर उनके साथ मौजूद थे। गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू की शिकायत पर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। क्लब संचालक एडविन नुन्स, दत्ता प्रसाद और रमाकांत मासूपा के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आपको ये भी बताते चलें कई बार सोनाली फोगाट मामले में उतार चढ़ाव आये।  मरने से पहले सोनाली फोगाट ने घर पर बात की जहाँ उसने अनहोनी की आशंका जताई थी।  जिसके बाद सोनाली ने घर आकर पूरी बात बताने को कहा था।  लेकिन इससे पहले ही संदिग्ध परिस्थिति में सोनाली की मौत हो गई।  और जांच के बाद सोनाली के पीए ने ड्रग्स देने  कबूली।  और उसी मामले इस क्लब को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

MadhyaBharat 9 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.