Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

 

मंत्री पार्थ चटर्जी को  गिरफ्तार किया गया

 

बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई  की है। ममता बनर्जी के करीबी और मौजूदा सरकार में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को  गिरफ्तार किया गया है। पार्थ चटर्जी पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहते शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं।  पार्थ चटर्जी को उनके करीबियों के यहां ईडी ने छापे मारे थे। इस दौरान उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपए कैश और महंगे मोबाइल मिले थे। आगे की पूछताछ में पार्थ चटर्जी यह नहीं बता सके कि यह रकम कहां से आई थी।  वहीं अर्पिता को हिरासत में लिया गया है। तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और शिक्षा राज्य मंत्री परेश चंद्र अधिकारी के आवासों समेत 14 जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दक्षिण 24 परगना में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि  शिक्षक भर्ती घोटाले में रिश्वत के तौर पर ली गई थी।  मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इन पैसों को दो थैलियों में छिपाकर रखा गया था। इसके अलावा अर्पिता के घर से 20 कीमती मोबाइल फोन, सोना, विदेशी मुद्रा, जमीन के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

MadhyaBharat 23 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.