Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पहले चरण के चुनाव में ही मतदाताओं ने इंडी गठबंधन को नकार दिया: मोदी
mumbai, Voters rejected, Modi

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नांदेड में कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही मतदाताओं ने इंडी गठबंधन को नकार दिया है। दरअसल, देश की जनता को यह एहसास हो रहा है कि इंडी गठबंधन अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए एक साथ आया है। इंडी अलायंस की पार्टियां देश की 25 फीसदी सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं, इन पर आम जनता विश्वास नहीं कर पा रही है।

मोदी शनिवार को भाजपा के नांदेड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार प्रतापराव चिखलीकर और हिंगोली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बाबूराव कोहलीकर के प्रचार के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को देश में पहले चरण का मतदान हुआ। मैं सभी मतदाताओं और विशेषकर पहली बार के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। मतदान के बाद कई लोगों ने बूथ स्तर तक का विश्लेषण किया है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले चरण में एनडीए के पक्ष में एकतरफा वोट पड़ा है। मैं देश के नागरिकों से अपील करता हूं कि आप एनडीए की जीत सुनिश्चित कर रहे हैं। मैं इसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूं लेकिन जो लोग वोट नहीं देते, उनसे मैं कहना चाहूंगा कि आपको किसी को वोट देना चाहिए। वोट देने से पीछे न हटें।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का जवान विपरीत माहौल में भी देश की रक्षा के लिए सीमा पर अपना कर्तव्य निभा रहा है। उसी प्रकार मतदाताओं को भी मतदान को कर्तव्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वायनाड के अलावा अन्य सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र तलाश रहे हैं। 26 अप्रैल को वायनाड में मतदान के बाद राहुल गांधी दूसरी सीट तलाशेंगे, क्योंकि उन्हें अमेठी छोड़ना पड़ा। इसी तरह वे वायनाड भी छोड़ देंगे। उन्होंने सोचा नहीं होगा कि कांग्रेस की ऐसी हालत होगी। यह ऐसी स्थिति है कि जिस परिवार से कांग्रेस पार्टी चलती है, वह भी अपनी ही पार्टी को वोट नहीं दे सकता है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं राजनीति में नहीं था, चव्हाण परिवार उस समय से राजनीति में है। अशोक चव्हाण के पिता शंकरराव चव्हाण से एक बार चर्चा करने का मौका मिला था। तब मैं राजनीति में नहीं था। भले ही मैं एक आम आदमी था, शंकरराव चव्हाण ने मुझसे विनम्रतापूर्वक बातचीत की। राज्य और केंद्र में इतने महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद भी, उनकी ऐसी विनम्रता देखकर मैं आज भी उनसे कुछ सीखने की कोशिश करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अशोक चव्हाण के उनके साथ आने से उनकी ताकत बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

MadhyaBharat 20 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.