Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ममता सरकार पर बरसे राजनाथ
kolkata, Rajnath lashed ,Mamta government

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। देश में पश्चिम बंगाल अपने अपराध के लिए जाना जा रहा है और सांप्रदायिकता के लिए इसके चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां गुंडे, बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शरीफ लोग डरे हुए हैं।

 

राजनाथ सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ ने प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां एक महिला मुख्यमंत्री के रहते संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं। यहां ईडी-सीबीआई जांच के लिए आते हैं तो उनके ऊपर गुंडे हमले करते हैं। संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई है।

 

राजनाथ ने कहा कि यह विद्वानों की धरती है, लेकिन अब पश्चिम बंगाल अराजकता और अपराध के लिए जाना जाता है। यहां संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं, वो भी तब, जब एक महिला मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शासन स्थापित होते ही सारे गुंडे काबू में आ जाएंगे। एक बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहरा दीजिए, फिर हम देखते हैं कि किसकी हिम्मत है जो संदेशखाली जैसी घटना को दोहराने की जुर्रत कर सके।

MadhyaBharat 21 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.