Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
भाजपा ने जारी की केन्द्रीय पदाधिकारियों की सूची
new delhi, BJP released ,central office bearers

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस सूची में पुराने चेहरों के साथ कुछ नए नेताओं को शामिल किया है, जिसमें तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष रहे संजय बंदी और राधामोहन अग्रवाल शामिल हैं। इन दोनों को महासचिव बनाया गया है।

केन्द्रीय पदाधिकारियों की नई सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में रमण सिंह, वसुंधरा राजे, रघुवर दास, सौदान सिंह, सरोज पांडेय, रेखा वर्मा, डीके अरुण, एम चौबा, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लता उसेंडी और तारीक मंसूर शामिल हैं।

राष्ट्रीय महामंत्री की सूची में अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार, तरुण चुग, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी, राधामोहन अग्रवाल शामिल हैं।

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। इसके साथ सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय सचिव की सूची में विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेन्द्र सिंह रैना, अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओमप्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिंहा, आशा लकड़ा, कामख्या प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, अनिल अंटोनी को शामिल किया गया है।

वहीं, राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

MadhyaBharat 29 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.