Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

अयोध्या में निर्माणाधीन रामजन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में रहने वाले मनोज कुमार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर यह धमकी दी है। उनकी सूचना पर रामजन्मभूमि थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। धमकी देने वाले शख्‍स और उसकी पत्‍नी को महाराष्‍ट्र के अहमदनगर से गिरफ्तार किया गया है। 2 फरवरी को सुबह लगभग पांच बजे राम जन्‍मभूमि परिसर के पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार को किसी ने फोन पर राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।अयोध्‍या पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई को फंसाने के लिए उसके मोबाइल नंबर का प्रयोग कर नेट कालिंग से राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी। अयोध्या के सर्कल ऑफिसर (CO) एसके गौतम ने बताया कि मनोज कुमार के पास जिस नंबर से फोन आया सर्विलांस के जरिए उसकी जांच की गई। पता चला कि अनिल रामदास घोड़के उर्फ बाबा जान मूसा नाम के व्यक्ति ने दिल्ली के बिलाल को फंसाने की नीयत से नेट कालिंग करते हुए उसके नाम से धमकी दी।पुलिस टीम ने अनिल रामदास घोड़के और उसकी पत्‍नी जार्ड संतन शाणी एश्वेरा उर्फ आयरन सैटर्न हेल को अहमदनगर के डिगरज महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे। खुद को कभी चेन्नई तो कभी महाराष्ट्र का निवासी बता रहे थे।SP सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मनोज कुमार के फोन पर सुबह करीब 5 बजे एक अनजान नंबर से फोन आया था। जब मनोज ने उनसे पूछा कि आप कौन हैं? कहां से बोल रहे हैं, तो फोन करने वाले ने कहा कि मैं दिल्ली से बोल रहा हूं। आज सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन, लैपटॉप, दो कुरान, दो मुस्लिम टोपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, चेक बुक, बर्थ सर्टिफिकेट, इलेक्शन कमीशन के सादा फॉर्म, संशोधित आधार कार्ड, ताबीज माला समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 10 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.