Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहेंगे: देवेन्द्र फडणवीस
mumbai, Eknath Shinde , Devendra Fadnavis

मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। इसके बाद जब भी राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे तो वे चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ही नेतृत्व में लड़े जाएंगे। देवेंद्र फडणवीस ने सीएम शिंदे के मुख्यमंत्री पद को लेकर लगाई जा रही अटकलों को पूर्ण विराम लगा दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हटाए जाने की अटकलें अनायास चलाई जा रही हैं। इसमें कोई तथ्य नहीं है।

 

दरअसल गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था। इस वीडियो में कहा गया था कि 'मैं फिर आऊंगा'। इसके बाद राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को तत्काल हटाए जाने की जोरदार चर्चा होने लगी थी। हालांकि प्रदेश भाजपा की ओर से इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था लेकिन सीएम शिंदे को लेकर चर्चा कम नहीं हो रही थी। इसी वजह से देवेंद्र फडणवीस ने आज पत्रकारों को बताया कि कोई भी वीडियो लगाकर मुख्यमंत्री नहीं बनता है। इसलिए सभी को समझ लेना चाहिए कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और कार्यकाल में एक दिन भी कम नहीं होगा। इसके बाद भाजपा अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

MadhyaBharat 28 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.