Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पश्चिम बंगाल में मुहर्रम पर लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा
kolkata, Palestine flag hoisted, Muharram

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। इसका वीडियो वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर अपलोड किया है। उन्होंने पूरी घटना की जांच की मांग करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक और जिला पुलिस अधिक्षक से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।  इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

 

उन्होंने लिखा है, "बेरहामपुर, मुर्शिदाबाद जिला में धार्मिक जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' नारे से प्रेरित है, जो उन्होंने लोकसभा में अपने शपथ ग्रहण के दौरान दिया था।"  

 

अधिकारी ने मुर्शिदाबाद के एसपी और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को टैग करते हुए आग्रह किया कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और यदि इस घटना की पुष्टि होती है, तो ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, जो भारतीय धरती पर विदेशी झंडा फहरा रहे हैं।  

 

उन्होंने कहा, "यह घटना देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"  फिलहाल, इस मामले पर पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

MadhyaBharat 18 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.