Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने अडानी ग्रुप से 100 करोड़ नहीं लेने का किया फैसला
hydrabad, Telangana

हैदराबाद । अमेरिका में अडानी ग्रुप पर लगे घूस के आरोपों के बाद तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने कंपनी से 100 करोड़ रुपये का फंड न लेने का फैसला किया है। कंपनी ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत यह फंड युवाओं में कौशल क्षमताएं विकसित करने के उद्देश्य से देने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार ने अडानी सहित किसी भी ग्रुप अथवा संगठन से यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए कोई पैसा नहीं लिया है। 

रेड्डी ने कहा कि अडानी ग्रुप की देशभर में हो रही आलोचना के मद्देनजर यह स्पष्ट किया गया है कि अडानी ग्रुप से दान स्वीकार नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर अडानी ग्रुप को एक पत्र भी भेजा है। उन्होंने कहा कि अडानी को लेकर कुछ दिनों से पूरे देश में चर्चा चल रही है। कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं कि तेलंगाना सरकार को अडानी से फंड मिला।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि हम नियमानुसार टेंडर बुलाते हैं और प्रोजेक्ट देते हैं। किसी भी कंपनी को देश में कानूनी तौर पर कारोबार करने का अधिकार है, अंबानी, अडानी, टाटा...किसी को भी तेलंगाना में व्यापार करने का अधिकार है। हमने बड़े संकल्प के साथ लाखों बेरोजगारों को तकनीकी कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल विश्वविद्यालय शुरू किया है।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा, मेरे कैबिनेट सहयोगी, मैं और सरकार नहीं चाहते कि बड़े इरादों से शुरू की गई यह यूनिवर्सिटी विवादों में रहे। कुछ लोग यह बात फैला रहे हैं कि अडानी ग्रुप स्किल्स यूनिवर्सिटी को दिया गया दान मुख्यमंत्री और मंत्रियों को दिया गया। हमने ग्रुप को एक पत्र भेजकर कहा है कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अदानी ग्रुप द्वारा स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए घोषित 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर न करें। राज्य सरकार को अनावश्यक विवादों में न घसीटें।

MadhyaBharat 25 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.