Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
सामाजिक समीकरण पर विचार नहीं करने के कारण हरियाणा में कांग्रेस की हार : उदित राज
new delhi,Congress lost , Haryana

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद उदित राज ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का ठीकरा अपने नेताओं पर ही फोड़ा है।

शुक्रवार को उदित राज ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि हरियाणा में अपने लोगों को टिकट बांटे गए और सामाजिक समीकरण पर विचार नहीं किया गया इसलिए तैयारी के बावजूद हम चुनाव हार गए।

 

उदित राज का इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर था, जिनपर हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में 72 सीटों पर अपने लोगों को टिकट देने का आरोप लग रहा है। उदित राज ने कहा कि हरियाणा में लोग भाजपा से नाराज थे और कांग्रेस दो तिहाई बहुमत हासिल कर सकती थी, इसके बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अपने-अपने लोगों को टिकट दिए गए। बड़े नेता लोगों से जुड़े नहीं हैं, उन्हाेंने आम कार्यकर्ताओं के फोन तक नहीं उठाए।

 

पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि कोई भी पार्टी बिना आत्मालोचन के आगे नहीं बढ़ सकती। कांग्रेस में संगठन का अभाव है और समय रहते बदलाव की जरूरत भी है। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो जमीन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक न्याय को भी ध्यान में रखते हैं, उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उदित राज ने कहा कि अभी राहुल गांधी अकेले लड़ रहे हैं, संगठन होता तो सभी लड़ते।

 

 

MadhyaBharat 11 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.