Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
वन्दे भारत एक्सप्रेस पर एक और हमला
hawda, Another attack ,Vande Bharat Express

हावड़ा। मुर्शिदाबाद के फरक्का में वन्दे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव किया गया है। राज्य की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन के शीशे पत्थर मार कर तोड़ दिये गए। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि घटना की जांच की जाएगी।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक शनिवार को वन्दे भारत एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही थी, तभी मुर्शिदाबाद जिला के फरक्का में ट्रेन पर पथराव किया गया, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। वन्दे भारत एक्सप्रेस पर किसने हमला किया, इसका पता लगाने के लिए रेलवे अधिकारी जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

 

पश्चिम बंगाल में सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत इसी साल से हुई थी। उद्घाटन के दूसरे दिन ही मालदा कुमारगंज में प्रवेश करने के रास्ते में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और तीसरे दिन बिहार के बारसोई स्टेशन से निकलने के बाद वन्दे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इसके 24 घंटे के अंदर नौ जनवरी को सुबह करीब 6:40 बजे बर्दवान स्टेशन के प्रवेश द्वार पर हुगली के चंदनपुर के पास ट्रेन पर पथराव किया गया था। इसके ग्यारह दिन बाद न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा डाउन वन्दे भारत एक्सप्रेस पर पेल्टा और दलखोला स्टेशनों के बीच पथराव किया गया था।

MadhyaBharat 12 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.