Since: 23-09-2009
भारत को पारंपरिक ज्ञान ,आध्यात्मिक नेतृत्व के लिए दुनिया भर में पहचाना जा रहा
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने कहा है कि त्वरित कार्रवाई बल देश में शांति बनाए रखने और सभी क्षेत्रों में देश की प्रगति में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हैदराबाद में आज बल की 30वीं वर्षगांठ परेड को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा है कि पूरी दुनिया भारत को सम्मान की दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि आंतरिक स्थितियां बदल रही हैं। भारत को उसके पारंपरिक ज्ञान और आध्यात्मिक नेतृत्व के लिए दुनिया भर में पहचाना जा रहा है।
आपदा प्रबंधन, बचाव और राहत कार्यों जैसी आपात स्थितियों से निपटने में बल की विशेषज्ञता की सराहना करते हुए गृह राज्यमंत्री ने कहा कि यह उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सभी विकास शांति से जुड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय पुलिस बलों की स्थिति में सुधार के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। 1992 से, विशेष त्वरित कार्रवाई बल की पंद्रह बटालियनें बनाई गई हैं। वर्तमान में ये देश भर के 15 शहरों में रणनीतिक रूप से स्थित हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |