Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आईएएस पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत सेन के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
ranchi,ED raids, Kolkata hideout, Abhijit Sen

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को आईएएस पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत सेन के कोलकाता के ठिकानों पर छापेमारी की है। अभिजीत सेन एक व्यवसायी है जो मुख्य रूप से निर्माण और इंटीरियर डिजाइनिंग का व्यवसाय करता है। ईडी की पांच सदस्यीय टीम सेन की तलाश कर रही हैं जो छिप गया है।

सेन पर आरोप है कि उसने कारोबार के जरिए कई नौकरशाहों के पैसे को अवैध तरीके से सफेद किया गया है। उसका आवास जोधपुर पार्क में स्थित है। ईडी के मुताबिक झारखंड कैडर की आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर ईडी की टीम आईएएस पूजा सिंघल से रांची के एयरपोर्ट स्थित कार्यालय में पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने सोमवार को समन जारी किया था। समन जारी होने के बाद मंगलवार को वे ईडी कार्यालय में हाजिर हुई थीं। ईडी अधिकारियों ने उनसे उनकी आमदनी के स्रोत, मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका और उनके बैंक खाते में जमा नगद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे। कल ईडी अधिकारियों ने सिंघल से 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

MadhyaBharat 11 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.