Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राष्ट्रगान की अवमानना मामले में ममता बनर्जी की याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज
mumbai, High Court , Mamata Banerjee

मुंबई। बाम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रगान की अवमानना मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका को खारिज कर दिया है। इससे ममता बनर्जी को करारा झटका लगा है। अब उन्हें इस मामले की मुंबई के सेशन कोर्ट में चल रही कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

 

जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी की ओर से बाम्बे हाई कोर्ट में राष्ट्रगान की अवमानना मामले को लेकर मुंबई के सेशन कोर्ट में जारी सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। बुधवार को हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी को कोई राहत दिए बिना उनकी याचिका खारिज कर दी है।

दरअसल, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी विवेकानंद गुप्ता की शिकायत पर मार्च 2022 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को स्थानीय मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने तलब किया था। अपनी शिकायत में गुप्ता ने कहा कि दिसंबर 2021 में यशवंतराव चव्हाण सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी तब भी बैठी रहीं, जब राष्ट्रगान बजाया जा रहा था और फिर अचानक बीच में खड़ी हो गईं और दो पंक्तियां गाकर चुप हो गईं थह। गुप्ता ने यह भी दावा किया है कि उसके बाद वह वहां से चली गईं।

विवेकानंद गुप्ता ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि ममता बनर्जी का कदम राष्ट्रगान की अवमानना और अनादर का था और राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम 1971 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। गुप्ता ने इसकी शिकायत पहले कफ परेड थाने में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई है। इस मामले की सुनवाई मुंबई सेशन कोर्ट में लंबित है।

MadhyaBharat 29 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.