Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सत्ता पाने के लिए पहले से ही देश को बांटती रही है कांग्रेस : पीएम मोदी
mumbai, Congress , PM Modi

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सोलापुर में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सत्ता पाने के लिए देश को बांटती रही है। इंडी गठबंधन का मकसद किसी तरह सत्ता हासिल कर मलाई खाना है। इसलिए मतदाताओं को इंडी गठबंधन की साजिश से सावधान रहने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सोलापुर में भाजपा उम्मीदवार राम सातपुते के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन में नेता के नाम पर महासंग्राम चल रहा है। अब आप बताइए, क्या आप इतना बड़ा देश किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में देने जा रहे हैं, जिसका नाम नहीं पता, जिसका चेहरा नहीं मालूम?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे धन, दौलत नहीं चाहिए। मुझे सफलता प्रसिद्धि नहीं चाहिए। मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। मैं आज आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। इस साल के चुनाव में आप अगले 5 साल के विकास की गारंटी के लिए वोट करने जा रहे हैं। दूसरी ओर वे लोग हैं जिन्होंने 2014 से पहले देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कुशासन की ओर अग्रसर किया। अपने दागदार इतिहास के बावजूद कांग्रेस देश की सत्ता दोबारा हासिल करने का सपना देख रही है।

 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए पिछले 10 साल में जितना काम हुआ है, उतना आजादी के बाद कभी नहीं हुआ। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए एससी, एसटी, ओबीसी के हर अधिकार को रोकने की कोशिश की। उनकी एक चाल उन्हें अपना आश्रित बनाए रखने की थी, ताकि हम उनसे वोट प्राप्त कर सकें। उसने जानबूझकर ऐसा किया लेकिन मोदी और आपका रिश्ता दिल से जुड़ा है। पिछले 10 वर्षों में हमने सामाजिक न्याय पर काम किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने तय कर लिया है कि अब गरीब बच्चों को डॉक्टर बनाना है। उनकी बेटियां भी इंजीनियर और डॉक्टर बनना चाहती हैं लेकिन हर किसी की किस्मत में अंग्रेजी पढऩा नहीं लिखा होता। अगर वह मराठी स्कूल में पढ़ रहा है तो उसका अपराध क्या है? अब आप मराठी के जरिए डॉक्टर, इंजीनियर बन सकते हैं। अगर आपको अंग्रेजी नहीं आती तो भी आप देश चला सकते हैं। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि दलित, आदिवासी और ओबीसी नेता देश का नेतृत्व करें। पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए मतदाता भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को मतदान करने की अपील की है।

MadhyaBharat 29 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.