Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नेपाल : बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 200 के पार
kathmandu,Nepal,Death toll from floods

काठमांडू । नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 200 के पार हो गई है। अभी भी करीब चार दर्जन से अधिक लोग लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में फंसे शवों को निकालने का काम जारी है। बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था में सरकार जुट गई है।

 

गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 204 हो गयी है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने बताया कि देशभर से सोमवार सुबह 11 बजे तक जो आंकड़े मिले हैं उसके मुताबिक अब तक 204 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक चार दर्जन लोगों के लापता की सूचना मिली है।

 

गृह मंत्रालय के विपद व्यवस्थापन महाशाखा के पास जो आंकड़े देशभर से प्राप्त हुए हैं उनमें 49 लोगों के अब तक लापता होने की जानकारी मिली है। प्रवक्ता तिवारी ने बताया कि इस समय करीब 200 घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बाढ़ और भूस्खलन में फंसे करीब चार हजार लोगों को बचाया गया है।

 

प्रवक्ता बताया कि सरकार की प्राथमिकता बेघर हुए लोगों के लिए अस्थाई आवास की व्यवस्था करना है। उन्होंने बताया कि आज ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेपाल पहुंचते ही होने वाली कैबिनेट बैठक से अस्थाई आवास बनाने के लिए प्रभावित लोगों को पहली किस्त देने का फैसला कर लिया जाएगा। 

 

इसके अलावा सरकार की प्राथमिकता राजमार्ग का संचालन भी है। चूंकि तीन दिनों के बाद घटस्थापना की शुरुआत हो रही है और काठमांडू से करीब 10 लाख लोग सड़क के रास्ते अपने-अपने घर के लिए जाते हैं। इस समय काठमांडू से बाहर जाने के सारे राजमार्ग बंद हैं। सरकार की प्राथमिकता इनको संचालित करने की है। ताकि दशहरे के अवसर पर लोग अपने गांव और अन्य शहर को जा सकें।

 

MadhyaBharat 30 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.