Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रक्षक ही भक्षक बन जाए तो सोचिए किस दिशा में जा रहा समाज: अखिलेश
jhasi,protector becomes eater

झांसी। रक्षा करने वाली पुलिस ही भक्षक बन जाए तो सोचिए कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। ऐसे लोगों को सरकार कब टर्मिनेट करेगी। ललितपुर की थाने में घटी घटना शांत भी नहीं हुई और एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आ गया। अपराध के मामलों में सर्वाधिक नोटिस यूपी को मिल रहे हैं। वह तो दबाव बन गया समाजवादी निकल पड़े।

गोरखपुर में व्यापारी की मौत को ही देख लीजिए, चाहे दो बहनों को पीटने का मामला ले लीजिए। आखिर उप्र की पुलिस को अधिकार किसने दिए। चाहे जहां बुलडोजर चला देते हैं। बीजेपी के लोग कुछ भी करें तो कुछ नहीं। एक जाति का नाम आए तो बुलडोजर निकल पड़ते हैं। यह कहना है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। वह बीती शाम ललितपुर में पीड़िता से मिलने के बाद झांसी में रात्रि विश्राम के बाद एक स्थानीय पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आजकल चैनल मोदी के इशारे पर चल रहे हैं।

सपा सरकार में ही यूपी में बिजली कारखाने लगाए, उनको पूरा नहीं किया गया। झांसी में पैरामेडिकल बनाया, बजट के अभाव में खाली पड़ा है। बिजली मंहगी है, डीजल महंगा और बैंक लोन भी मंहगा है। अर्थ व्यवस्था चौपट, लाउड स्पीकर वाली बात इसलिए करते हैं क्योंकि इन्हें बेरजगारी और महंगाई का जवाब न देना पड़े। यदि विदेश से फाइटर आ जायेंगे तो बुंदेलखंड में जो फैक्ट्री लगाई है उससे कौन लेगा एयरक्राफ्ट।

उप्र पहला प्रदेश जहां अन्ना पशुओं से हो रही दुर्घटना

उन्होंने पूछा कि आज कितने लोगों को नौकरी मिली है। बिजली, सरिया, पानी, सीमेंट सब मंहगा हो गया है। अब तो रिज़र्व बैंक ने भी अजब फैसला ले लिया है। अब लाउडस्पीकर उतार रहे हैं। वोट तो मस्जिद से लाउडस्पीकर उतारने पर लिए थे। अब सेक्यूलर हो गए हैं। सपा ने राठ से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। उसे बंद कर दिया। महंगाई चरम पर है। आज भी समस्या गिनाते हैं। हमने तो समाधान के लिए भारी बहुमत से आपको चुना था। कल ललितपुर गया था सभी जगह अन्ना जानवर मिले। उप्र पहला प्रदेश जहां अन्ना जानवरों से दुर्घटना हो रहीं हैं।

 

मंत्रियों के कथन पर कसा तंज

भाजपा के एक मंत्री कहते हैं पूरा पैसा डकार जाते हो तो दूसरे अस्पतालों में जाकर कहते हैं मैं शर्मिंदा हूं। अरे भाई उन्हें मुख्यमंत्री के पास जाना चाहिए 5 कालीदास मार्ग और और उनसे कहना चाहिए कि मुझे आप पर शर्म आती है। चाचा व चचा के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अन्ना पशुओं का समाधान उनको करना चाहिए। कैसी सरकार है न्यायालय के स्टे को भी नहीं मानते ये। थाने अराजकता व वसूली का केन्द्र बने हुए हैं।

कुछ लोगों को स्वभाव के अनुसार मिल जाते हैं मंत्रालय

मुख्यमंत्री जी अभी अपनी मां से मिलने गए थे। मैं उस पर कुछ नहीं कहूंगा। ये जरूर कहूंगा कि यहां वह आएं तो उस पीड़िता की मां से भी जरूर मिलें और उनका 50 लाख की धनराशि से सहयोग करें। आबकारी मंत्री द्वारा अखिलेश की तुलना राहुल गांधी से करने के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उनके स्वभाव के अनुसार मंत्रालय मिल जाता है। हालांकि मुझे यह नहीं कहना चाहिए।

 

अपने जवाब में फंसे अखिलेश

उन्होंने भाजपा को सेक्यूलर बताते हुए कहा कि इन्होंने वोट मस्जिद के लाउडस्पीकर उतारने को लेकर लिए थे। अब मंदिर के लाउडस्पीकर उतारकर वाहवाही लूटने में जुट गए हैं। मंदिरों से लाउडस्पीकर उतारने के हिन्दुस्थान समाचार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंदिर से लाउडस्पीकर उतारना गलत नहीं है। हम तो चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के नियमों का पालन किया जाए।

पकौड़े सरसों के तेल में तलें मिलावट से बचें

हालांकि पाम आयल की फैक्ट्रियों के वापस चले जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की पकौड़े सरसों के तेल में ही अच्छे लगते हैं। मिलावट से बचें और स्वस्थ रहें। इस प्रकार उन्होंने भाजपा का समर्थन भी किया।

MadhyaBharat 5 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.