Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पायलट पार्टी में हैं मिलकर काम करेंगेः गहलोत
new delhi, Pilot , Gehlot

नई दिल्ली/जयपुर। कांग्रेस आलाकमान द्वारा सुलह के ऐलान के बाद सचिन पायलट की भूमिका और भरोसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि अगर वे पार्टी में हैं तो साथ मिलकर काम क्यों नहीं करेंगे। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में भूमिका केवल हाईकमान की होती है। मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

आलाकमान द्वारा पायलट से किये गए कमिटमेंट को लेकर पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि हाईकमान के साथ बैठने और उनके साथ बात करने के बाद क्यों नहीं कोई सहयोग करेगा। विश्वास जीता जाता है। हाईकमान ने हम पर विश्वास किया और हमने आगे विश्वास किया है। हम काम करेंगे तो सरकार हमारी आएगी। पार्टी में हम वफादारी से रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने एआईसीसी के अधिवेशन में सोनिया गांधी के एक बयान पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जो धैर्य रखता है, उसको कभी न कभी चांस मिलता है। मेरी भी यही सोच है और मैं भी कहता हूं कि सभी कार्यकर्ता और नेता धैर्य रखो, देखोगे पार्टी में कभी न कभी आपको वाकई चांस मिलेंगे।

गहलोत ने कहा कि मेरे लिए पद मायने नहीं रखता है। मैं तीन बार मुख्यमंत्री रहा, तीन बार केन्द्रीय मंत्री रहा। मैंने काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैं उस दिशा में काम करूं कि सरकार कैसे रिपीट हो। आज मेरी ड्यूटी बनती है कि जो हाईकमान चाहे वह मैं करूं, पार्टी को जितवाने के लिए काम करूं, वो मैं कर रहा हूं। मैंने योजनाएं बनाने में और लागू करने में कोई कमी नहीं रखी। हर वर्ग का ध्यान रखा है। अब राजस्थान में चाहे मोदी आएं या अमित शाह आएं, जनता हकीकत जानती है।'

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में सोमवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर चार घंटे चली बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस के झगड़े को सुलझाने पर सहमति बनी। संगठन महासचिव केसी वेणुगापोल ने दोनों नेताओं को मीडिया के सामने लाकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। सहमति से पूर्व खड़गे के घर पायलट और गहलोत को साथ बैठाकर सियासी गिले-शिकवे दूर करवाए गए। दोनों से अलग-अलग भी बैठक हुई। मीटिंग के बाद वेणुगोपाल ने कहा था कि दोनों नेता एक साथ मिलकर एकजुटता के साथ इस साल होने वाला राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। दोनों ने फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया है। हालांकि कल के सियासी सीजफायर के बावजूद पायलट की तीन मांगों से लेकर उनकी सियासी भूमिका तक पर कोई फॉर्मूला सार्वजनिक नहीं किया गया है। पायलट की तीन मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी की समय सीमा आज समाप्त हो रही है और सुलह की घोषणा के बाद से अब तक पायलट का कोई बयान सामने नहीं आया है।

MadhyaBharat 30 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.